धर्मपुर श्री शिव मंदिर में श्रवण मास, जन्माष्टमी व गणेश महोत्सव पर भव्य आयोजन सम्पन्न

देहरादून- श्री शिव मन्दिर प्रबन्ध समिति धर्मपुर चौक के समस्त पदाधिकारी / सदस्यगण तथा क्षेत्र के सभी भक्तगण आप सभी के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन श्री शिव मन्दिर, धर्मपुर में श्रवण मास के शुभ अवसर पर श्री शिव महापुराण व मन्दिर के वार्षिक उत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्रीमद भागवत कथा व श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन मन्दिर समिति द्वारा आप सभी के सहयोग से किया गया। आप सब ने ईश्वर के श्री चरणों में अपनी नेक कमाई का शुभ अंश अर्पण किया ईश्वर ने हम सब को इस योग्य बनाया। हम ईश्वर का धन्यवाद करते है कि हे ईश्वर हमें इसी प्रकार स‌द्धिचार देते रहना और अपनी कृपा बरसाते रहना ताकि हम देश धर्म / समाज हित में कार्य करते रहें।

कार्यकम निर्विघ्न सम्पन्न हुए ईश्वर का धन्यवाद करने हेतु आज मन्दिर के सामुदायिक भवन में शुक्राना का कार्यकम रखा गया । जिसमें विशेष रूप से वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा सुन्दर व मोहक झांकिया व उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध वासुकी फ्यूजन टीम के द्वारा बहुत ही सुन्दर प्रस्तुती दी गई।

इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के सयोंजक श्री सीताराम भट्ट द्वारा इस गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया । इस समारोह की सम्पन्नता के लिये कहा कि ये यादें हमारे और आपके दिलों में रह जायेगी और हमारे साथ बिताए हुए ये पल हम और आप याद करेंगे, जो हमारे रिस्तो को और मजबूत करेगें चाहे कितने ही दिन महिने साल बीत जांए लेकिन ये समारोह और आपकी उपस्थिति हमें हमेशा याद रहेगी, ओर इन यादों को हम हमेशा संजोकर रखेगें। मन्दिर समिति द्वारा इस वर्ष भी गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन नही किया गया पर्यावरण के दृष्टिकोण से मूर्ति को मन्दिर में सुरक्षित विरजमान किया। दान दाताओं द्वारा दिए गए दान की रसीद संख्या को क्रमवार अलग अलग कलशों में रखा गया जिसको मुख्यातिथि द्वारा निकाल कर प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीया को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे सुनील उनियाल गामा ,विशाला मारहाज ,चतर दास हुरला ,दिनेश चमोली ,शिव स्वरूप नौटियाल ,नवीन गोयल
अरविन्द कुमारजी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l