उत्तराखंड – Janta Express 24×7 https://jantaexpress24x7.com National News Portal Fri, 06 Mar 2026 12:06:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://jantaexpress24x7.com/wp-content/uploads/2025/08/cropped-Janta-Express-24x7-Logo-32x32.png उत्तराखंड – Janta Express 24×7 https://jantaexpress24x7.com 32 32 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें https://jantaexpress24x7.com/2026/03/06/the-sangat-reached-sri-darbar-sahib-carrying-the-new-94-feet-high-flagpole-on-their-shoulders/ Fri, 06 Mar 2026 12:06:26 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6954

श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन

देहरादून। दून की पावन धरती पर शुक्रवार का दिन श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति से ओतप्रोत रहा। श्री गुरु राम राय जी महाराज एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ 94 फीट ऊँचे नए पवित्र ध्वजदण्ड (नए श्री झण्डे जी) को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री दरबार साहिब लाया गया। इस दिव्य और अलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगतें दून नगरी में एकत्रित हुईं। पूरी दून घाटी गुरु महिमा, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी।

शुक्रवार प्रातः ब्रह्ममुहूर्त से ही संगतों के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बॉम्बे बाग पहुँचने का क्रम प्रारम्भ हो गया था। श्रद्धालु अपने हृदय में अपार आस्था और गुरु भक्ति का भाव लिए इस पावन क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे। यहाँ पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को पावन दर्शन देकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उनके सान्निध्य में वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य भावनाओं से भर उठा।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की पावन अगुवाई में संगतों ने गुरु चरणों में अरदास अर्पित की। गुरु महिमा के जयकारों के बीच प्रातः लगभग 8 बजे श्रद्धालु संगतों ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नए पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर उठाया और श्री दरबार साहिब की ओर प्रस्थान किया। जैसे ही संगतों ने पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर धारण किया, पूरा वातावरण “श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय”, “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की जय” और “जय श्री झण्डे जी महाराज” के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री झण्डा महोत्सव प्रेम, स्नेह, सद्भाव, भाईचारा, मानवता, श्रद्धाभाव और अटूट आस्था का प्रतीक पावन मेला है। यह मेला गुरु की कृपा और आशीर्वाद से सभी धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोगों को एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में सभी धर्मों और क्षेत्रों से जुड़े श्रद्धालु श्री गुरु राम राय जी महाराज के पावन दरबार में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गुरु महाराज की असीम कृपा और संगतों की अपार श्रद्धा से यह पावन मेला हर वर्ष और अधिक भव्य, दिव्य और आध्यात्मिक रूप में आयोजित होता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी मेला पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया जाएगा, जिसमें गुरु महिमा का प्रकाश चारों दिशाओं में फैलेगा और संगतें गुरु चरणों में शीश नवाकर स्वयं को धन्य करेंगी।

जब यह पावन शोभायात्रा श्री दरबार साहिब परिसर पहुँची, तब संगतों का उल्लास और भक्ति भाव अपने चरम पर दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह पथरी बाग क्षेत्र का दृश्य पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। श्रद्धा, उमंग, उल्लास और गुरु भक्ति के अद्भुत संगम के बीच जैसे ही संगतों ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग के प्रांगण में नए पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर उठाया, पूरा क्षेत्र गुरु महिमा के जयकारों से गूंज उठा।

संगतें पवित्र ध्वजदण्ड को लेकर टीएचडीसी चौक , श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सामने से होते हुए लाल पुल चौक पहुँचीं। वहाँ से यह पावन यात्रा मातावाला बाग और सहारनपुर चौक से होती हुई प्रातः लगभग 9ः30 बजे अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री दरबार साहिब पहुँची।

जिन-जिन मार्गों से संगतें नए पवित्र ध्वजदण्ड को लेकर गुजरीं, उन सभी मार्गों पर दूनवासी श्रद्धाभाव के साथ हाथों में पुष्प लिए स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। हजारों दूनवासी प्रातः से ही इस अद्भुत और पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए पलकें बिछाए प्रतीक्षा करते रहे। जहाँ-जहाँ से संगत आगे बढ़ती, वहाँ श्रद्धालु शीश झुकाकर गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते और पुष्प वर्षा कर संगतों का स्वागत करते।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा संगतों के स्वागत और सेवा के लिए शबील, शीतल जल, फल एवं अन्य प्रसाद के लंगर की व्यवस्था की गई थी।

काबिलेगौर है कि नए पवित्र ध्वजदण्ड को तैयार करने में पिछले लगभग दो महीनों से कई कुशल कारीगर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए थे। ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले की भव्य तैयारियों के चलते श्री दरबार साहिब में संगतों के आगमन का क्रम लगातार तेज हो गया है। इस वर्ष नए श्री झण्डे जी के आरोहण को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण बना हुआ है।

गुरुवार देर शाम से ही श्री दरबार साहिब परिसर में विशेष चहल-पहल आरम्भ हो गई थी। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड सहित आसपास के अनेक राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगतें गुरुवार शाम को ही श्री दरबार साहिब पहुँच गई थीं और गुरु चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर रही थीं।

8 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री झण्डा महोत्सव

8 मार्च को ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण होगा। इसी के साथ श्री झण्डा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में 8 मार्च को 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का आरोहण किया जाएगा। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन का अनुमान है कि इस पावन बेला का साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचने वाले हैं। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन, श्री झण्डा मेला आयोजन समिति के मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकारी दी कि श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से संगतों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। श्री गुरु राम राय राय पब्लिक स्कूल बिंदाल, श्री गुरु राम राय राय पब्लिक स्कूल तालाब, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल भण्डारी बाग, श्री गुरु राम राय राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर सहित दून की सभी प्रमुख धर्मशालाओं में संगतांे के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एक दर्जन छोटे बड़े लंगरांे की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था के अन्तर्गत मेला थाना व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर का मेला अस्पताल शुरू हो गया है।

]]>
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर https://jantaexpress24x7.com/2026/03/06/the-echo-of-the-development-of-devbhoomi-is-now-on-the-national-stage/ Fri, 06 Mar 2026 08:32:21 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6945

धामी के सुशासन मॉडल को देखने हरिद्वार आ रहे अमित शाह

धर्मनगरी में दिखेगा आस्था, विकास और राजनीति का संगम

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर एक ऐसे क्षण की साक्षी बनने जा रही है, जहाँ आस्था, विकास और राजनीति—तीनों का संगम दिखाई देगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे और राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “जन-जन की सरकार, बेमिसाल 4 साल” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह आयोजन केवल औपचारिक सरकारी कार्यक्रम नहीं माना जा रहा, बल्कि उत्तराखंड में उभरते सुशासन, विकास की नई गति और प्रशासनिक कार्यसंस्कृति की झलक दिखाने वाला मंच भी बन रहा है।

हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित इस कार्यक्रम में अमित शाह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़कों और संपर्क मार्गों के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के विकास, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश को प्रोत्साहन, पर्यटन संवर्धन तथा धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उठाए गए कदमों को भी विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा तैयार मॉडल, चित्र और जानकारीपूर्ण पैनलों के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास होगा कि किस तरह उत्तराखंड ने विकास और सुशासन के रास्ते पर नई रफ्तार पकड़ी है।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से भी जुड़ा रहेगा। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह पांच लोगों को भारत की नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपेंगे। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ये सभी व्यक्ति औपचारिक रूप से भारत के नागरिक बन जाएंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार इन पांचों व्यक्तियों के नाम पहले ही राज्य सरकार को भेजे जा चुके हैं। इसे सीएए के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

इसी क्रम में 7 से 9 मार्च तक बैरागी कैंप में “न्याय संहिता” विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इसके माध्यम से नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी, ताकि न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सके। भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ लाख लोगों की भागीदारी की संभावना है, जो इसे एक बड़े जनसमागम का रूप दे सकती है।

यह आयोजन केवल चार वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि उत्तराखंड में उभरते नेतृत्व और विकास की दिशा का संदेश भी है। धर्मनगरी हरिद्वार से उठने वाली यह गूंज केवल आस्था की नहीं, बल्कि उस विश्वास की भी प्रतीक होगी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनसेवा की नई पहचान गढ़ रहा है।

देवभूमि की पावन धरती से उठने वाला यह संदेश एक बार फिर यही कहता प्रतीत होगा—उत्तराखंड अब केवल आस्था की भूमि नहीं, बल्कि संकल्प, विकास और सशक्त नेतृत्व की नई कहानी भी लिख रहा है।

]]>
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील https://jantaexpress24x7.com/2026/03/06/mdda-takes-strict-action-against-illegal-constructions-seals-two-commercial-buildings/ Fri, 06 Mar 2026 05:36:16 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6940

नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने निर्धारित मानकों और स्वीकृत मानचित्रों का उल्लंघन कर किए जा रहे व्यवसायिक निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।

प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार मै0 के0एस0 फर्नीचर हाउस, श्रीराम टावर्स, बंजारावाला रोड, निकट वृंदा गार्डन, देहरादून में बिना स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को चिन्हित किया गया था। संबंधित निर्माण प्राधिकरण के मानकों के विपरीत पाए जाने पर एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त परिसर को सील कर दिया।

इसी क्रम में गिरीश चन्द चौधरी द्वारा बैंक कॉलोनी, मोथरोवाला रोड, देहरादून में किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर भी प्राधिकरण ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था, जिसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण को बंद करा दिया गया।

एमडीडीए द्वारा लगातार ऐसे निर्माणों की निगरानी की जा रही है जो प्राधिकरण के नियमानुसार स्वीकृत नहीं हैं। प्राधिकरण की टीम क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर रही है ताकि अनियमित और अवैध निर्माणों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके और शहर के सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त सचिव गौरव वटवाल के आदेशों के क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम मौके पर मौजूद रही। टीम में सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता नेहा बर्थवाल और जयदीप राणा सहित सुपरवाइजर तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया गया।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या भूमि उपयोग परिवर्तन नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र प्राप्त करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों का नियोजित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है और जहां भी बिना स्वीकृति के निर्माण या नियमों का उल्लंघन पाया जा रहा है, वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र अवश्य प्राप्त करें और निर्धारित मानकों का पालन करें, अन्यथा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन टीम नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग, ध्वस्तीकरण सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

]]>
उत्तराखंड के चौबट्टिया में भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का प्रारंभ https://jantaexpress24x7.com/2026/03/05/india-japan-joint-military-exercise-dharma-guardian-begins-in-chaubatia-uttarakhand/ Thu, 05 Mar 2026 12:21:39 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6937

देहरादून । भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में जारी है। यह अभ्यास 24 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और 09 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।

इस संस्करण में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है।

अभ्यास के पहले दिन एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ शुरुआत की गई। इसके बाद से संयुक्त प्रशिक्षण को तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, पारस्परिक समन्वय (इंटरऑपरेबिलिटी) और वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में समन्वित सामरिक अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अभ्यास के प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस (ISR) ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन), हेलिबोर्न ऑपरेशन तथा हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास शामिल है।

अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का समापन एक वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा, जिसमें संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मानकों का मूल्यांकन एक समेकित फील्ड परिदृश्य के माध्यम से किया जाएगा। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है तथा भारत-जापान रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ कर रहा है।

]]>
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा https://jantaexpress24x7.com/2026/03/05/shri-mahant-devendra-das-ji-maharaj-provided-langar-service-along-with-the-congregation/ Thu, 05 Mar 2026 12:15:54 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6934

श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़

सजने लगा श्री दरबार साहिब रौनकों में लगे चार चांद

शुक्रवार को संगतें कंधों पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी

देहरादून। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला की तैयारियों के साथ ही श्री दरबार साहिब परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। गुरुवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों के साथ लंगर सेवा दी। होली पर्व के उपरांत श्री दरबार साहिब की रौनक और भी बढ़ गई है। देश-विदेश से आने वाली संगतों के आगमन से श्री दरबार साहिब परिसर भक्ति भाव से सराबोर होता जा रहा है। संगतों की बढ़ती संख्या के साथ ही मेले की चहल-पहल तेज हो गई है और पूरा वातावरण “श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय जयकार” के जयकारों से गुंजायमान होने लगा है।

श्री दरबार साहिब परिसर इन दिनों विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मेला बाजार में दुकानों की साज-सज्जा को लेकर दुकानदारों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा है। मेले में लगने वाले विभिन्न आकर्षक झूले भी कारीगरों द्वारा अंतिम रूप से तैयार कर लिए गए हैं। कुल मिलाकर श्री झण्डे जी मेले की रौनकों में चार चांद लगने लगे हैं और पूरा परिसर भक्ति, उल्लास और उत्सव की भावना से सराबोर दिखाई दे रहा है।

देश के विभिन्न हिस्सों से, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु गुरुवार देर शाम तक श्री दरबार साहिब पहुंचते रहे। मेला प्रबंधन समिति का अनुमान है कि पवित्र श्री झण्डे जी (पवित्र ध्वज दण्ड) के आध्यात्मिक दर्शन के लिए लाखों की संख्या में संगत व श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचेंगे। यह ऐतिहासिक और आस्था का महापर्व 26 मार्च 2026 को रामनवमी के पावन अवसर पर सम्पन्न होगा।

गुरुवार को नियमित दैनिक पूजा-अर्चना के उपरांत दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। इस अवसर पर श्री महाराज जी ने अपने संदेश में सभी राज्यवासियों एवं देशवासियों को श्री झण्डे जी मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर बल दिया।

श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति द्वारा मेला तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल में संगतों के लिए लंगर प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। इस समय संगतों की सेवा के लिए तीन बड़े लंगर निरंतर चल रहे हैं, जहां दूर-दराज से आने वाली संगतों को प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है।
श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला आयोजन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से 42 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम शुक्रवार से मेला अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। अस्पताल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। मेला स्थल पर चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ रखने के लिए दो एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी।

इसके अतिरिक्त मेला स्थल पर अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से 25 फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से 35 वर्दीधारी सुरक्षा गार्ड तथा लगभग 500 संगत स्वयंसेवक मेला व्यवस्था, अनुशासन व्यवस्था और संचालन कार्यों के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ सेवारत रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में शुक्रवार दिनांक 6 मार्च 2026 को एक अत्यंत पावन और भावनात्मक धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बॉम्बे बाग से संगतें नए ध्वज दण्ड को अपने कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब लेकर जाएंगी। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक परंपरा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से संगतें पहले ही श्री दरबार साहिब पहुंच चुकी हैं। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुवाई में शुक्रवार सुबह 7ः30 बजे संगतें एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग से नए ध्वज दण्ड को लेकर प्रस्थान करेंगी।

संगतें पवित्र ध्वज दण्ड को अपने कंधों पर उठाए टीएचडीसी चौक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर के सामने से होते हुए लाल पुल चौक पहुंचेंगी और वहां से मातावाला बाग मार्ग से होते हुए अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ ध्वज दण्ड को श्री दरबार साहिब में पहुंचाएंगी। इस दौरान पूरा मार्ग “ श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय जयकार” के जयकारों से गूंज उठेगा और संगतों की भक्ति-भावना का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

]]>
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण https://jantaexpress24x7.com/2026/03/05/agriculture-minister-ganesh-joshi-planted-a-tree-at-his-official-residence/ Thu, 05 Mar 2026 07:12:13 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6928

शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में देश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं- गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर उनके ‘प्रतिदिन एक पौधरोपण’ के संकल्प के क्रम में अपने शासकीय आवास पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में देश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति शिवराज सिंह चौहान का समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जैसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी जगत सिंह चौहान, भाजपा नेता रामशरण नौटियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, दीपक भट्ट आदि उपस्थित रहे।

]]>
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान https://jantaexpress24x7.com/2026/03/05/heat-wave-hits-the-state-in-early-march-temperatures-rise-rapidly/ Thu, 05 Mar 2026 06:26:32 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6922

मौसम विभाग का अनुमान, प्रदेश में तापमान छह से सात डिग्री तक बढ़ने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक छह मार्च तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इसके चलते तापमान में सामान्य से छह से सात डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि सात मार्च के आसपास पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और हल्की बारिश या बादल छाने की स्थिति बन सकती है।

इन दिनों दिनभर तेज धूप निकलने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में मार्च की शुरुआत ही गर्म दिन के साथ हुई है। हाल के दिनों में देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जो लगभग 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले कई वर्षों के आंकड़ों के अनुसार मार्च के शुरुआती दिनों में इतना अधिक तापमान कम ही देखने को मिला है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार तापमान में बढ़ोतरी के पीछे जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके अलावा जनवरी और फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की वजह से भी तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो इस वर्ष मार्च का महीना पिछले वर्षों की तुलना में अधिक गर्म रह सकता है और तापमान के नए रिकॉर्ड भी बन सकते हैं। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

]]>
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक https://jantaexpress24x7.com/2026/03/05/a-massive-fire-wreaks-havoc-in-the-forests-of-chamoli-burning-several-hectares-of-area-to-ashes/ Thu, 05 Mar 2026 05:50:04 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6919

जंगल की आग से वन्यजीवों और पर्यावरण पर मंडराया संकट

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ वन प्रभाग में जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। मध्य पिंडर रेंज के कई वन क्षेत्र इसकी चपेट में आ गए हैं, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग और अग्निशमन दल की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां राहत कार्य में बड़ी चुनौती बन रही हैं।

बताया जा रहा है कि मध्य पिंडर रेंज के अंतर्गत चेपड़ों और सौगांव गांवों के पास जंगलों में लगी आग तेजी से फैलते हुए खाड़ीबगड़, सौगांव जूनिधार और गोठिंडा क्षेत्र के वनों तक पहुंच गई है। आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें काफी ऊंचाई तक उठती दिखाई दे रही हैं। अब तक करीब 20 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जलकर खाक हो चुका है।

आग का असर स्थानीय ग्रामीणों पर भी पड़ने लगा है। चेपड़ों गांव के पास स्थित कुछ गौशालाएं भी आग की चपेट में आ गई हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। वहीं आग की लपटें जूनिधार गांव की ओर बढ़ने से आबादी वाले इलाकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

वन विभाग के अनुसार घने चीड़ के जंगल और खड़ी चट्टानों वाला इलाका होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत आ रही है। रात के समय अंधेरा, गिरते पत्थर और जलते हुए पेड़ों के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि विभाग की टीमें पूरी रात आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन आग अभी पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई है।

आग का असर आसपास के यातायात पर भी पड़ रहा है। जलते हुए पेड़ और पत्थर थराली-देवाल स्टेट हाईवे पर गिरने से इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही जंगल में रहने वाले वन्यजीवों और वनस्पतियों को भी भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीमें हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

]]>
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान https://jantaexpress24x7.com/2026/03/03/inspirational-talk-by-dr-pallavi-kaul-senior-cancer-surgeon-shri-mahant-indiresh-hospital-at-the-international-platform-in-sofia-bulgaria/ Tue, 03 Mar 2026 14:27:13 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6915

देहरादून – श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई।

अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि हमारा नाम सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यावसायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ा।

इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता हमारे संस्थान की बढ़ती हुई अकादमिक पहचान तथा वैश्विक स्तर पर योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज, माननीय चेयरमैन श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के आशीर्वाद से हमारे शैक्षणिक और नैदानिक प्रयास निरंतर सशक्त हो रहे हैं और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डॉ. पल्लवी कौल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने संस्थान का प्रतिनिधित्व गरिमा और उत्कृष्टता के साथ किया।

]]>
होली का त्योहार एकता, प्रेम,सद्भाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक :डा. नरेश बंसल https://jantaexpress24x7.com/2026/03/03/holi-festival-is-a-symbol-of-unity-love-harmony-and-cultural-heritage-of-india-dr-naresh-bansal/ Tue, 03 Mar 2026 13:45:52 +0000 https://jantaexpress24x7.com/?p=6910

भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने होली के पावन अवसर पर सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं है।

देहरादून – डा. नरेश बंसल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली के इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

डा. बंसल ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य के रंग भर दे।उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि आपकी होली आनंदमय और सुरक्षित हो। हर्ष, उल्लास और नई ऊर्जा का प्रतीक यह पर्व आपके जीवन में खुशियां और स्वास्थ्य लेकर आए।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि होली, बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है। यह नया उत्साह और नए दृष्टिकोण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हम अपने विचारों को करुणा से, अपने कार्यों को दयालुता से और अपने महान राष्ट्र के लिए अपनी दृष्टि को आशा से रंगें।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि होली का उत्सव सनातन समाज की एक सुंदर अभिव्यक्ति है,जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं।होली न केवल भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि इस त्यौहार के माध्यम से पूरे भारत में समुदायों के बीच एकजुटता, सद्भाव और मस्ती की भावना भी उजागर होती है।

डा. बंसल ने कहा कि इस अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की संतानों के जीवन में प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

]]>